निःशुल्क पुस्तक प्रकाशन योजना के अंतर्गत पांडुलिपियाँआमंत्रित

देवसाक्षी पब्लिकेशन लेखन एवं लेखकों को प्रोत्साहित करने हेतु निःशुल्क पुस्तक प्रकाशन योजना के अंतर्गत पांडुलिपि आमंत्रित करता है, जिसके नियम एवं शर्तें निम्नलिखित हैं।👇👇


● यह योजना केवल हिन्दी भाषा के रचनाकारों के लिए है।
● पांडुलिपि योजना केवल दो विधाओं, काव्य एवं लघुकथा संग्रह हेतु आमंत्रित है।
● पुस्तक की अधिकतम पृष्ठ संख्या 100 है। इससे अधिक पृष्ठों की पुस्तक पर विचार नहीं किया जाएगा।
● पुस्तक पेपर बैक होगी।
● पुस्तक के लिए कोई भी विषय निर्धारित नहीं किया गया है। विषय स्वतंत्र है।
● लेखक की कृति पूर्णतः मौलिक एवं अप्रकाशित होनी चाहिए जिसका मौलिकता प्रमाण-पत्र सलंग्न करना होगा।
● पुस्तक प्रकाशन पूर्णतः निःशुल्क है, परन्तु लेखक को प्रकाशित पुस्तक की दस प्रतियां खरीदना अनिवार्य है।
● लेखक को नाम, पता, पासपोर्ट साइज फ़ोटो व संक्षिप्त परिचय के साथ पांडुलिपि को दो प्रतियों में प्रकाशन के पते पर भिजवानी होगी। मेल या व्हाट्सएप पर भेजी गई पांडुलिपि स्वीकार्य नहीं होगी।
● लेखक को अपनी पांडुलिपि 30 अप्रैल 2024 तक  भिजवानी होगी, समयावधि पश्चात पांडुलिपि स्वीकार नहीं की जावेगी।
● पुस्तक में प्रकाशित विषय वस्तु की संपूर्ण जिम्मेदारी लेखक की होगी, किसी भी विवाद की स्थिति में लेखक स्वयं जिम्मेदार होगा।
● पुस्तक की रॉयल्टी देय नहीं होगी।
● पांडुलिपि का चयन लेखन की गुणवत्ता के आधार पर एडिटोरियल टीम द्वारा निष्पक्ष रूप से किया जाएगा।
● चयन नहीं होने की स्थिति में पांडुलिपि वापिस नहीं भेजी जाएगी।
● प्रकाशन का निर्णय आने से पूर्व भेजी गई पांडुलिपि को  किसी अन्य पटल पर प्रकाशित करने हेतु आवेदन नहीं किया जावे।
● लेखक दोनों विधाओं (काव्य व लघुकथा संग्रह) में एक साथ आवेदन कर सकता है।
● चयन प्रक्रिया में प्रकाशन की एडिटोरियल टीम का निर्णय अंतिम होगा।
● किसी भी विधा में प्रकाशन हेतु उपयुक्त पांडुलिपि प्राप्त न होने पर निःशुल्क योजना को निरस्त करने का अधिकार एडिटोरियल टीम के पास सुरक्षित रहेगा।
● किसी भी विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र रावतसर (राजस्थान) होगा।

पांडुलिपि भेजने का पता:

देवसाक्षी पब्लिकेशन
देवकुंज, वार्ड़ नं. 11, नज़दीक पुरानी मस्ज़िद रावतसर
जिला- हनुमानगढ़ 335524 (राजस्थान)
मो. 8003451992
www.devsakshipublications.com